श्रीनगर: राजकीय उच्च विद्यालय श्रीनगर में 62 छात्राओं की एनीमिया की गई जांच
राजकीय उच्च विद्यालय श्रीनगर में बुधवार को दस बजे बालिकाओं के समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनीमिया जांच शिविर सह ‘सखी सहायता डेस्क’ का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य रमणचन्द्र झा, डा. जयंत कुमार, डा. साईस्ता प्रवीण, शिक्षक अमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद छात्राओं की खून जांच की गई।