किशनगंज: सब सेंटर पूरैनी में टीबी मरीज को पोषण किट वितरित, कुपोषित बच्चों को भी मिलेगी सहायता
रविवार दोपहर 3 बजे मिली सब सेंटर पूरैनी में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत टीबी मरीज नवल को पोषण किट वितरित की गई। इस दौरान एएनएम गायत्री ने बताया कि क्षेत्र के टीबी मरीजों और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि पोषण किट का वितरण उन्होंने स्वयं के खर्च से कराया है, ताकि मरीजों को उपचार के साथ बेहतर पोषण भी मिल सके।