सिरोही: आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के पैरामेडिकल संविदा कर्मचारियों का धरना नौवें दिन भी जारी
Sirohi, Sirohi | Jun 20, 2026 राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय से जुड़े पैरामेडिकल संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को नौवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। धरनारत कर्मचारियों का आरोप है कि गत 30 मई को बिना पूर्व सूचना उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं, जिससे उनके सामने रोजगार