पदभार संभालते हीं नई डीएम डाॅ साहिला के तेवर सख्त हो गए हैं। बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा सह-निर्देश बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सभी बीडीओ एवं सीओ की साप्ताहिक समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी। जनता दरबार से प्राप्त शिकायतों में विलंब पाए जाने पर जवाबदेही तय होगी।