लोहरदगा: जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, सड़क-पुल मरम्मत व पेयजल संकट के समाधान के दिए निर्देश
लोहरदगा जिला परिषद की बैठक सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी की अध्यक्षता मे दोपहर 1:15 बजे आयोजित बैठक हुई। जिसमें पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई और कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में सभी प्रखंडों से संबंधित जनसमस्याओं को लेकर जिला परिषद सदस्यों ने जानकारी साझा की।