सिवनी: समय-सीमा बैठक में सख्ती: लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण और नरवाई जलाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Seoni, Seoni | Apr 27, 2026 सिवनी में अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सोमवार को समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के जल्द और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। जन शिकायतों पर एक सप्ताह में कार्रवाई के आदेश दिए गए, वहीं गेहूं उपार्जन व्यवस्थाओं, जनगणना 2027 और जर्जर भवनों की समीक्षा भी की गई।