भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर पंचायत के कविया गांव स्थित ऐतिहासिक पांच दिवसीय सरस्वती मेला मंगलवार को शाम करीब सात बजे स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने सरस्वती मंदिर पहुंचकर विद्या की मां सरस्वती से क्षेत्र की प्रगति, युवाओं की सफलता और समाज में ज्ञान व सद्बुद्धि के संचार की मंगलकामना की।