सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जिले के सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्दनगर में धूमधाम से मनाया गया बसन्तोत्सव का पर्व
सुल्तानपुर जिले के सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानन्द नगर सुलतानपुर में आज सोमवार को दोपहर 12 बजे बसन्तोत्सव पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी भैया बहनों ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत् यज्ञकुण्डों में हवन सामग्री की आहुतियां दी । पीले रंग के परिधान से सुसज्जित भैया बहनों के रूप में मानो साक्षात् प्रकृति देवी धरा पर अवत