शिवपुरी: सुभाषपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार कलोथरा गांव की एक आदिवासी महिला ने 12 नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ बलात्कार की घटना हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश कर दिया,जहाँ से उसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। सुभाषपुरा थाना पुलिस।