जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।