हंडिया: सिपाही की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से मच गया हड़कंप
प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र में यूपी 112 पर तैनात सिपाही अमरनाथ यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक के पास मिला। वह सुबह 7 बजे हंडिया से ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन नहीं पहुंचे। देर शाम लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। बाइक पास में खड़ी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।