बांसवाड़ा: लियों सर्कल चौराहे पर जिला पुलिस अधीक्षक ने भामाशाहों के सहयोग से हेलमेट वितरण कार्यक्रम किया, दिया जागरूकता का संदेश
बांसवाड़ा-उदयपुर मुख्य मार्ग के लियो सर्कल चौराहे पर जिला पुलिस द्वारा भामाशाहो के सहयोग से सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर पात्र लोगों को जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के हाथो से गुरुवार शाम 4बजे हेलमेट वितरण कर सभी वाहनधारियों से समझाईश कर हेलमेट की अनिवार्यता पर जोर दिया गया।हेलमेट वितरण के भामाशाह बांसवाड़ा के सनत जैन,शोभित गुप्ता,निमेष पटेल एवं रश्मि ओझा रहे।