बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी कार्यालय के सामने विनायक नगर में अवैध मुर्गी पालन से गंदगी व दहशत पर ज्ञापन दिया गया
शहर के वार्ड 19 स्थित अगरपुरा विनायक नगर में अवैध मुर्गी पालन से गंदगी, दुर्गंध और विवाद की स्थिति बन गई है। मोहल्लेवासियों ने गुरुवार दोपहर 3 बजे जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा मुर्गियां खुले में छोड़ दी जाती हैं, जिससे रास्तों पर गंदगी फैलती है और कई बार मृत मुर्गियां पड़ी रहने से बदबू फैलती है।