बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट चौराहे पर भारत बंद के समर्थन में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स ने निकाली रैली, श्रम रोजगार मंत्री को ज्ञापन
संयुक्त श्रमिक मोर्चा के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी हड़ताल और भारत बंद के समर्थन में आज बांसवाड़ा के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स ने भी अपनी आवाज बुलंद की। राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन के बैनर तले दवा प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा।दवा बाजार से रैली का आगाज।