डीग: ऑपरेशन पृथ्वी के तहत डीग पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 55 दिनों में 65 आरोपियों को गिरफ्तार कर 68 वाहन किए जब्त
Deeg, Bharatpur | May 14, 2026 जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में डीग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन पृथ्वी” के तहत अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पिछले 55 दिनों में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए खनन माफियाओं पर प्रभावी प्रहार किया है।