सरमेरा: सरमेरा-मोकामा पथ पर कृष्ण बल्लभ पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला मजदूर की हुई मौत, दो युवक घायल
नालंदा जिला के सरमेरा मोकामा पथ पर रविवार की सुबह कृष्ण बल्लभ पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला मजदूर की मौत और दो युवक जख्मी हो गया मृतक महिला की पहचान पटना जिला के घोसवरी थाना अंतर्गत धनकडोभ गांव निवासी श्रवण राम की पत्नी रीता देवी है जबकि जख्मी 45 वर्षीय सुबोध राम और 35 वर्षीय नवल राम है