शामली: शामली में पुलिस ने मुजफ्फरनगर जनपद के युवक को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Apr 13, 2026 सोमवार की शाम साढ़े 4 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद के मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी कैफ पुत्र अहसान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के कब्जे से 24 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।