खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चौथम प्रखंड प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। चुनाव को लेकर एक ओर जहां प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन में मतदाता सूची का विखंडन कार्य जारी है। वहीं बीएलओ के बीच मतदाताओं के लिए पर्ची वितरण का काम भी चल रहा है। शनिवार की शाम पांच बजे तक कर्मी इस कार्य में लगे रहे।