हंडिया: घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव, वीडियो सामने आने के बाद जांच तेज
प्रयागराज के बानपुरवा गांव निवासी सुनील कुमार (पुत्र इनरजीत) का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। शुक्रवार 12 बजे घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजन निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।