जगाधरी: रोटरी क्लब के युवाओं ने नेहरू पार्क में रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया
रोटरी क्लब समय-समय पर भलाई के कार्य तो करता है। वहीं रोटरी से जुड़े युवाओं ने भी सोमवार को सुबह 10:30 बजे नेहरू पार्क पर एकत्रित होकर हाथ में बैनर लेकर आने जाने वाले लोगों को रक्तदान करने के प्रति प्रेरित किया। ताकि रक्त की कमी से किसी की जान ना जाए। इस कार्य में लड़कियों ने भी बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया।