मुंगेर: नवनिर्मित नाले की खुली पोल, आधे घंटे की बारिश में सड़क बनी तालाब
Munger, Munger | Jun 11, 2026 नगर निगम द्वारा शहर में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बनाए गए नवनिर्मित नाले की पहली ही बारिश में पोल खुल गई। गुरुवार सुबह हुई करीब आधे घंटे की झमाझम बारिश के बाद कई इलाकों की सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए नाले से जलनिकासी की सम