हैदरगढ़: कोटवा मजरे आदमपुर भटपुरा गांव के समीप गोमती नदी पर पीपापुल का विधायक ने किया उद्घाटन, लोगों को मिलेगी सुविधाएं
कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटवा मजरे आदमपुर भटपुरा गांव के समीप गोमती नदी पर एक पीपापुल का उद्घाटन किया गया। इस पुल का उद्घाटन हैदरगढ़ के क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत और सिद्धौर की ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने किया। इसके निर्माण से हैदरगढ़-कोठी संपर्क मार्ग अब लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे से जुड़ गया है।