गाण्डेय: गांडेय विद्युत शक्ति उपकेंद्र में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगेगा जनता शिकायत निवारण शिविर
Gandey, Giridih | May 18, 2026
बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर बिजली विभाग द्वारा मंगलवार की सुबह 11 बजे से विद्युत शक्ति उपकेंद्र गांडेय में जनता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को 12 बजे इसकी जानकारी विभाग से दी गई। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है वे अपनी समस्या से संबंधित आवश्यक कागजात के साथ शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं,ताकि समाधान किया जा सके।।