बिंदकी: तेंदुली गांव में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के तेंदुली गांव में पैदल जा रहे राम प्रकाश उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम तेंदुली को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते गंभीर घायल हो गए। राम प्रकाश को सोमवार को दिन में करीब 11:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया।