खेकड़ा: खेकड़ा में NH709b पर बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारकर चाय की दुकान में घुसा, कई घायल, पुलिस ने ट्रक किया कब्जे में
Khekada, Bagpat | Jun 15, 2026 खेकड़ा क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईवे किनारे चाय की दुकान में बेकाबू ट्रक घुसने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रक के चाय की दुकान में घुसने से कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। चालक और हेल्पर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी के