भाटापारा: जेल से छूटते ही रैली निकालकर हुड़दंग करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
जेल से जमानत पर छूटने के बाद कार और दोपहिया वाहन में रैली निकालकर क्षेत्र में हुड़दंग मचाने तथा सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर दहशत फैलाने के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा ने कहा है कि जिले में गुंडागर्दी हुड़दंग और सोशल मीडिया पर अपराध का प्रदर्शन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा