हसनगंज: उन्नाव के नवाबगंज में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत अजगैन थाना की महिला पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
उन्नाव जनपद के नवाबगंज में मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण में थाना अजगैन पुलिस की महिला पुलिस टीम के द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सशक्तिकरण व सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया हैं, वहीं आज बुधवार को थाना अजगैन पुलिस ने नवाबगंज कस्बे में भ्रमण करके महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया है