बरेली: विशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव समाधिपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा वीडियो वायरल
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के समाधिपुर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर एक्स के माध्यम से बरेली पुलिस से शिकायत की गई है। वहीं बरेली पुलिस ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।