शाहजहांपुर: एआरटीओ का शिकंजा, बिना परमिट स्कूल बस को निरुद्ध किया, छह ऑटो पर कार्रवाई, 11 वाहनों के चालान
शाहजहांपुर। जनपद में नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम एवं पीटीओ आरपी गौतम के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान बिना परमिट संचालित एक स्कूल बस को थाना सिंधौली में निरुद्ध किया गया। वहीं थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोडिंग के आरोप में तीन