थानगांव- देवरिया रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में एक बाइक चालक युवक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक के पास से निकलने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक सीधे ट्रक के नीचे आ गया। हादसे में घायल युवक की पहचान संजय पुत्र संवारी के रूप में हुई।