शामली: थानाभवन के रसीदगढ़ गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहरीले पदार्थ के सेवन से आत्महत्या की आशंका
Shamli, Shamli | May 25, 2026 थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। सोमवार शाम करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार, महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। हालांकि, महिला द्वारा गृहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। महिला का नाम प्रमिला बताया गया है।