सहारनपुर: शादी का झांसा देकर करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर महिला समेत 4 पर दर्ज हुआ मुकदमा
सहारनपुर में कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि महिला ने खुद को अविवाहित बताकर उसके साथ शादी का नाटक किया और बाद में अपने पहले पति व बच्चों के साथ मिलकर उसकी संपत्ति व लाखों रुपये हड़प लिए।