सहारनपुर के चिलकाना कस्बे में एक होटल कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल का बताया जा रहा है, जहां काम करने वाला युवक वीडियो में रोटी बनाते समय उस पर थूकता दिखाई दे रहा है।