रायबरेली: मनसा देवी मंदिर के पास अंग्रेजी शराब की दुकान में खुलेआम पिलाई जा रही शराब, वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली नगर क्षेत्र के,रेलवे कॉलोनी,मनसा देवी मंदिर के निकट,आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा पुलिस की मनमानी के चलते,नियमों को ताख पर रखकर, शनिवार की रात दुकानदार द्वारा,दुकान पर ही शराब पिलाए जाने का वीडियो सामने आया है।कई बार यहां मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।फिर भी विभागीय व पुलिस संज्ञान नहीं ले रही है।लापरवाही पर भीड़ इकट्ठा हो जाती है।