रायबरेली: हरचंदपुर में थाना दिवस के अवसर पर डीएम-एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद, जल्द निस्तारण का दिया आश्वासन
23 नवंबर दोपहर 1 बजे शनिवार को हरचंदपुर थाना परिसर में थाना दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, एवं जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के द्वारा फरियाद सुनी गई। आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनकर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को निस्तारण करने के त्वरित निर्देश निर्देश दिए हैं। तथा जांच पूरी तरह निष्पक्ष निर्भीक पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ करने की बात कही है।