रायबरेली: किसुनदास पुर निवासी बुजुर्ग महिला ने दामाद पर बेटी की हत्या कर फेंकने की आशंका जताई, एसपी से की शिकायत
ऊंचाहार थानाक्षेत्र के,किसुनदासपुर की रहने वाली बुजुर्ग, महिला चंद्रकला ने,शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,13 नवंबर को उसका दामाद,बेटी को घर से लेकर गया था,लेकिन तब से वह संपर्क नहीं कर रहा है।उसे आशंका है कि,उसके दामाद ने कहीं उसकी बेटी को मार कर फेंक दिया है।जिसको लेकर पीड़िता ने एसपी से मामले में,जांचकर कार्रवाई की मांग की है।