खैरथल: खैरथल के मातोर बस स्टैंड पर फायरिंग का खुलासा, दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, टोल प्लाजा में हिस्सेदारी को लेकर हुई रंजिश
खैरथल तिजारा जिले में मातोर बस स्टैंड पर दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी जया सिंह ने रविवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि पुलिस ने बलेनो कार को जप्त किया है। 25000 के इनामी बदमाश प्रमोद उर्फ काला और 10000 के ईनामी बदमाश हितेश को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे।