दुधि: कुसम्हा गांव में युवक को सांप ने डसा, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव में शुक्रवार देर शाम एक युवक को सर्प ने डस लिया, जिससे वह अचेत हो गया। युवक की पहचान कुसम्हा निवासी 38 वर्षीय नारेंद्र पुत्र रामहरि के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नारेंद्र शुक्रवार शाम अपने घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक विषैले सर्प ने उनके पैर में डस लिया।