कैसरगंज: मरौचा इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में दो की हुई मौत
लखनऊ बहराइच हाईवे स्थित मरौचा इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मजदूरी कर वापस घर जा रहे बाइक सवार को मारी टक्कर भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी गई है।