जहानाबाद: जहानाबाद के चाचा-भतीजा हत्याकांड में भेलावर थाना प्रभारी सस्पेंड, SIT बनाकर अपराधियों की अरेस्टिंग के लिए छापेमारी तेज
जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान ने मुन्ना कुमार और पूर्व में उसके भतीजे शिवम उर्फ गोलू की हत्याकांड के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में भेलावर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सोमवार दिन में करीब 2 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में एसआईटी का गठन कर विभिन्न स्थानों पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है