सेवा संकल्प अभियान में हर वर्ग की हो जनभागीदारी
जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सेवा संकल्प अभियान, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने एवं लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने को कहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh