बालोद: आवास, पेंशन, जॉब कार्ड, भूमिहीन मजदूर योजना और विद्युत पोल सुधार की मांगों को लेकर जनदर्शन में पहुंचे लोग
Balod, Balod | Apr 6, 2026 संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।