दमोह: बांदकपुर में खाद्य व्यापारियों को मिली लाइसेंस की सुविधा, खाद्य लाइसेंस शिविर में 24 कारोबारियों ने किया ऑनलाइन आवेदन
Damoh, Damoh | Jul 6, 2026 दमोह के बांदकपुर स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर आयोजित किया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर हुए शिविर में किराना, होटल, चाय-नाश्ता, रेस्टोरेंट व अन्य खाद्य कारोबारियों ने भाग लिया। कुल 24 कारोबारियों ने खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन के लिए ऑनलाइन आवेदन किए।