नागौर: नागौर की सदर पुलिस ने 52 ग्राम एमडी जप्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जोधपुर रोड़ पर कार्रवाई, कार भी जप्त
Nagaur, Nagaur | Apr 17, 2025 नागौर की सदर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ एमडी जप्त की है। पुलिस ने 52 ग्राम एमडी जप्त कर आरोपी सोहनराम को गिरफ्तार किया है और इसके कब्जे से कार को भी जप्त किया गया है । जप्त की गई एमडी की कीमत 10 लाख 50 हजार आंकी गई है । सदर पुलिस ने गुरुवार देर शाम 7:30 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है।