नागौर: अंबुजा सीमेंट कंपनी के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने गुरुवार को सांसद बेनीवाल से मुलाकात की
Nagaur, Nagaur | Apr 17, 2025 अंबुजा सीमेंट कंपनी के खिलाफ आंदोलन कर रहे मूंडवा क्षेत्र के किसानों ने गुरुवार को सांसद बेनीवाल से मुलाकात की। ये किसान मुआवजा व सीमेंट प्लांट में रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी को लेकर गुरुवार को बेनीवाल से मुलाकात की गई और अपनी बात सांसद के समक्ष रखी,सांसद बेनीवाल ने गुरुवार रात्रि 10:00 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ये जानकारी साझा की है।