नागौर: रातड़ी के ग्रामीणों ने परिसीमन में गांव को धुंधवालों की ढाणी ग्राम पंचायत में शामिल करने का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Apr 17, 2025 नागौर पंचायत समिति क्षेत्र के रातड़ी गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को नागौर के जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर गांव को बाराणी ग्राम पंचायत से निकलकर धुंधवालों की ढाणी ग्राम पंचायत में शामिल करने का विरोध किया है। रातड़ी गांव के लोगों की मांग है कि उनके गांव को बाराणी पंचायत में ही रखा जाए, इसी मांग को लेकर गुरुवार दोपहर 3:30 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।