नागौर: मुंडवा में स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी के खिलाफ आंदोलित किसानों ने नागौर सांसद से की मुलाकात
Nagaur, Nagaur | Apr 17, 2025 नागौर संसदीय क्षेत्र के मुंडवा में स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी के खिलाफ आंदोलित किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से नागौर आवास पर गुरुवार शाम 6:00 बजे मुलाकात की। स्थानीय किसान अंबुजा सीमेंट कंपनी के खिलाफ लंबे समय से आंदोलित है मगर प्रशासन कंपनी के सक्षम स्तर पर वार्ता नहीं करा रहा है।