मल्हारगढ़: पिपलिया मंडी नगर में करोड़ों के ओवरब्रिज पर लापरवाही, खुले पाइप बन रहे हादसे का कारण
पिपलियामंडी। नगर में करोड़ों रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज के दोनों ओर बिना सपोर्ट के खुले पाइप लगे होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है, स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है, लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल निरीक्षण कर पाइपों को सुरक्षित करने और संभावित हादसे को रोकने की मांग की है,