खालवा: कांवड़ यात्रा को लेकर खंडवा पुलिस सतर्क, डीएसपी ने मार्गों का निरीक्षण किया
खंडवा: आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर खंडवा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएसपी यातायात अनिल कुमार राय ने एनएचएआई की टीम और संबंधित थाना प्रभारियों के साथ प्रमुख कांवड़ मार्गों का विस्तृत निरीक्षण किया।