बांगरमऊ: उन्नाव में ट्रैक्टर से कुचलकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस जांच में जुटी
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। घटना अहराडड़िया-हमीरपुर के पास एक आम के बाग में सोमवार शाम को 6 बजे हुई। मृतक की पहचान आसीवन थाना क्षेत्र के बीरूगढ़ी गांव निवासी राजू कठेरिया के बेटे राज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राज अपने पिता के साथ आम तोड़ने गया था और ट्रैक्टर पर खेल रहा था। इसी